फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में हुए 13 साल, देखें कितना बदल गया तब से अब तक का लुक

Mon, 09 Nov 2020 09:35 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल
फिल्म ‘ओम शांति ओम’से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपने 13 साल पूरे कर लिए हैं। 9 नवंबर 2007 को शाहरुख खान के साथ उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी। इसके बाद दीपिका ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। अब वह बॉलीवुड नंबर वन हीरोइन बन चुकी हैं। इन 13 सालों में दीपिका का लुक कितना बदल गया है, चलिए तस्वीरों में आपको दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
दीपिका पादुकोण - फोटो : ओम शांति ओम
दीपिका पादुकोण ने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। हालांकि ‘ओम शांति ओम’ के लिए फराह खान को दीपिका का स्क्रीन टेस्ट कुछ खास पसंद नहीं आया था। लेकिन फिर भी वह दीपिका से काफी प्रभावित हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 9
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर - फोटो : बचना ए  हसीनों
‘ओम शांति ओम’ से दीपिका पादुकोण को बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बचना ए  हसीनों' में शानदार किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आए थे।

4 of 9
दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान - फोटो : लव आज कल
साल 2009 में फिल्म लव आज कल में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान के साथ नजर आईं। इस फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 9
दीपिका पादुकोण - फोटो : ये जवानी है दीवानी
फिल्म ये जवानी है दीवानी में एक बार फिर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनी। जबरदस्त लुक में दीपिका ने अपने फैंस को फिर से घायल कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
दीपिका पादुकोण - फोटो : गोलियों की रासलीला: रामलीला
संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला से दीपिका पादुकोण ने बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों की टक्कर दी। फिल्म में उनके साथ रणबीर सिंह थे। इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। 
विज्ञापन

7 of 9
बाजीराव मस्तानी - फोटो : फाइल
फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपना जादू चलाया। फिल्म तो सुपरहिट रही ही, दीपिका और रणबीर सिंह की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में दीपिका के किरदार को बहुत सराहा गया। 

8 of 9
पद्मावत
फिल्म 'पद्मावत' भले विवादों में रही हो लेकिन इसमें दीपिका पादुकोण के अभिनय की खूब तारीफ हुई। अपने अनोखे अंदाज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

9 of 9
'छपाक' - फोटो : अमर उजाला
आखिरी बार दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में नजर आईं। फिल्म में एक एसिड पीड़िता का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। हालांकि फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। 

भारत में 'बैन' कर दी गईं ये पांच बॉलीवुड फिल्में, रिलीज पर मच गया था हंगामा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें