Chhapaak
- फोटो : Twitter
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म के प्रमोशन लागत को मिला दें तो इसका कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को कुल 2,160 स्क्रीन्स मिले हैं। इनमें भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स हैं।