फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से आई 'पद्मावती' के लिए अच्छी खबर, आप भी खुश होंगे जानकर

Thu, 02 Nov 2017 02:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 3
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पद्मावती’ के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘पद्मावती’ भारत के साथ-साथ अमेरिका में भी एक दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। 

पढ़ें- रिलीज से पहले ही यहां पर धमाल मचा रहा है 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर
 
विज्ञापन

2 of 3
padmavati
फिल्म ‘पद्मावती’ को पैरामाउंट पिक्चर्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वितरित करेगी। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के मुख्य संचालन अधिकारी अजीत अंधारे ने बताया, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि पैरामाउंट पिक्चर्स हमारी ऐतिहासिक फिल्म ‘पद्मावती’ की अंतर्राष्ट्रीय रिलीज का नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अजीत अंधारे ने कहा,‘पद्मावती’ के साथ नई जमीन, नई मार्केटिंग और नई रणनीति। पैरामाउंट के साथ, हम फिल्म को विश्व स्तर पर एक नए स्तर पर ले जाएंगे। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में दिखाई देंगे जबकि दीपिका रानी पद्मावती की भूमिका निभाएंगी। शाहिद महाराज रतन सिंह का रोल करेंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म की कहानी रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें