anil kumble and pv sindhu
- फोटो : Instagram
रणवीर और दीपिका ने हाथ जोड़कर सभी मीडियावालों को शुक्रिया कहा। तभी रणवीर ने वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मियों को कहा 'खाना खाकर जाना'। रणवीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दीपवीर ने बंगलूरू के होटल लीला पैलेस में शानदार पार्टी दी थी। इस पार्टी में रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस पार्टी में खेल जगत की हस्तियां भी पहुंची थीं। जिसमें ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु, बैडमिंटन कोच पुल्लेला गोपीचंद , स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले, पूर्व तेज गेंदबाज वेंकेटेश प्रसाद भी नजर आए थे।