Deepika and Ranveer
दरअसल एक फोटोग्राफर ने जब यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया तो जैनब ने उस पर कमेंट किया। जेनब ने लिखा, ‘मैंने ही यह वीडियो रिकॉर्ड किया था और मुझ पर हमला हुआ था। दोनों बहुत खराब एक्टर हैं। उन्होंने अपना एक प्रशंसक खो दिया।’ जेनब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘वे बहुत गुस्से में थे। बहुत बदतमीज लोग हैं।’