बॉलीवुड का हिट कपल रणवीर-दीपिका शादी के बाद अब अपने ग्रैंड रिसेप्शन से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह ग्रैंड रिसेप्शन दीपिका के मायके बंगलूरू में हुआ। ऐसे में इस खूबसूरत कपल की एक से एक फोटो और वीडियो सामने आई। बता दें कि सबसे पहले दीपिका के घर से आधिकारिक तौर पर एक फोटो डाली गई थी जिसके बाद से कपल के फोटो आने का सिलसिला चालू हो गया...आप भी देखिए इस ग्रैंड रिसेप्शन की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो..
विज्ञापन
2 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
दीपिका और रणवीर इटली से लौटकर 20 नवंबर को बंगलुरू पहुंचे थे। दीपिका के माता-पिता प्रकाश पादुकोण और उज्जवला पादुकोण ने इस ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया।
विज्ञापन
3 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
इस रिसेप्शन में दीपिका के रिश्तेदारों और दोस्तों के अलावा स्पोर्ट्स वर्ल्ड के कई बड़े सेलेब्रिटीज मेहमान बनकर आए। अब बात करते हैं वेडिंग रिसेप्शन की..
4 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
रिसेप्शन बंगलुरू के होटल 'लीला पैलेस' में आयोजित हुआ। अंदर की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि पार्टी की थीम लाल रंग की है क्योंकि ज्यादातर जगह को लाल रंग के फूलों से ही सजाया गया है।
विज्ञापन
5 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक, खाने के मेन्यू में दक्षिण-भारतीय व्यंजन की विशेषता रही, जिसे दुल्हन की मां उज्जवला पादुकोण को टेस्ट करवाने के बाद ही शामिल किया गया। वहीं दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट की बात करें तो दोनों फिर से ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए।
विज्ञापन
6 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
बात करें होटल की तो इसका सबसे बड़ा बैंक्वेट हॉल ग्रैंड बॉलरूम बुक किया गया। बता दें कि होटल में डिनर के लिए बुक करने पर प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए तक का खर्चा आता है।
विज्ञापन
7 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
यानी 500 लोगों के हिसाब से 15 लाख रुपए खर्च हुए। इस होटल को जब ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए बुक किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 7200 रुपए का खर्चा आता है।
8 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
घर को सफेद लाइट्स और फूलों से सजाया गया है। दीपिका के माता-पिता अपनी लाडली बेटी के रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हुए थे।
9 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
वहीं सारा काम बहुत अच्छे से हो इसके लिए वह पहले ही बंगलुरू पहुंच चुके थे। दीपवीर का वेडिंग रिसेप्शन बिल्कुल उनकी शादी की तरह रॉयल रहा।
10 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर जब ये लोग फोटोज के लिए पोज दे रहे थे। तब लोगों ने इन दोनों के खास नाम से पुकारा, जिसे सुनकर दीपवीर के चेहरे पर एक अलग सी चमक आ गई।
11 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
इससे पहले दीपिका के होमटाउन में उनका बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बंगलुरू पहुंचने पर दीपिका-रणवीर का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। फैंस ने दोनों को चारों ओर से घेर लिया था।
12 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
दीपिका जब रणवीर के साथ अपने घर पहुंचीं तो वहां भी फैंस की भीड़ जमा थी। दोनों ने घर की बालकनी से फैंस को हाथ हिलाकर थैंक्स कहा, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दीपिका खिलखिला कर हंस पड़ीं।
13 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
दरअसल फोटो देते वक्त दीपिका को फोटोग्राफर्स ने भाभीजी कहकर पुकारा। खुद को भाभी-भाभी कहते सुन दीपिका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और सबके सामने ही खिलखिला कर हंस पड़ीं।
14 of 16
deepveer
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों के लिए इनके फैन्स में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। कोई उन्हें 'ओपोजिट अट्रैक्ट' कहकर प्यार जता रहा है तो कई उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं।
15 of 16
anil and chetna
खेल जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना रामतीर्थ के साथ इस पार्टी में नजर आए। कुंबले भी दीपिका के होमटाउन बंगलुरू के रहने वाले हैं।
वहीं, बैंडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधू ने भी इस रिसेप्शन में दस्तक दी। सिंधू लाइट बेबी पिंक कलर की ड्रेस में दिखीं। पीवी ने मीडिया के सामने रिसेप्शन लुक में पोज भी दिए।