फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियादिल अमिताभ: सीवर कर्मियों को देंगे 50 मशीनें, चुकाएंगे 1400 किसानों के 4 करोड़ का कर्ज

Wed, 21 Nov 2018 07:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर दरियदिली दिखाई है। उन्होंने सीवर में काम करने वाले कर्मचारियों को 50 मशीने देने का ऐलान किया है। इन मशीनों की मदद से सीवर कर्मचारियों की जान का खतरा कम हो जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ ने यूपी के तकरीबन 1400 किसानों का 4 करोड़ का कर्ज चुकाने का ऐलान किया था...आइए जानते हैं आखिर सीवर मशीनों पर कितना खर्च कर रहे हैं बिग बी..
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
बिग बी ने इन मशीनों को देने के साथ कहा है कि वह सीवर सफाई कर्मचारियों की जिंदगी और इज्जत दोनों ही बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर बिना किसी सुरक्षा के मैनहोल में उतर जाते है। अमिताभ ने यह भी कहा कि इन मशीनों की मदद से उन्हें मैनहोल में उतरने की कोई जरूरत नहीं होगी और इससे उनका आत्मसम्मान भी कायम रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : facebook
अमिताभ ने आगे कहा 'अकसर सीवर कर्मचारियों के गटर में गुम होने और मरने की खबर आती रहती हैं जो कि बहुत दुखदायी है, इसलिए यह सब जानने के बाद मैं इन सीवर कर्मचारियों के लिए 50 मशीनें खरीदने जा रहा हूं, जिससे उन्हें सीवर के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी, इससे उनकी समाज में इज्जत भी बनी रहेगी।'

4 of 5
amitabh bachchan
इसके बाद बिग बी के हवाले से यह खबर भी आ रही है कि वह कुछ ही दिनों के अंदर ही एक सिविक बॉडी को खरीदने की योजना बना रहे हैं। बिग बी ने कहा कि हालांकि मशीने बड़ी होंगी, लेकिन कर्मचारी अपने पास इसे व्यक्तिगत तौर पर रख सकते हैं, इससे बड़ी मशीनें भी हैं जो इधर से उधर आसानी से लाई नहीं जा सकतीं। बिग बी ने एक या दो दिन में नगर निगम को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि बिग बी 70 किसानों के लिए मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे । वह उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे । अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ 'ओटीएस : वन टाइम सेटलमेंट' किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें