दीपेश भान
- फोटो : सोशल मीडिया
सौम्या टंडन की मदद से दीपेश भान के परिवार ने महज महीनेभर के अंदर ही अपना होम लोन चुका दिया है। दरअसल, बीते महीने ही सौम्या ने सोशल मीडिया के जरिए दीपेश भान के परिवार के लिए मदद की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से डोनेश की अपील करते हुए बताया था कि दीपेश भान के परिवार पर लाखों का कर्ज है और अभिनेत्री की यह मुहिम अब रंग लाई है। दीपेश भान की पत्नी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वह कर्ज से मुक्त हो गए हैं।