फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से शिल्पा शेट्टी तक, इन बॉलीवुड सितारों ने बेटियों के साथ खास अंदाज में मनाया डॉटर्स डे

Sun, 27 Sep 2020 02:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram:amitabhbachchan/ theshilpashetty
आज पूरे देश में बेटी दिवस (डॉटर्स डे) मनाया जा रहा है। फिल्मी सितारे भी इस दिन को अपनी बेटी/ बेटियों के साथ खास अंदाज में मना रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ तस्वीर साझा की है। साथ ही उनके लिए खास कैप्शन भी लिखे हैं। बेटी दिवस के इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारों ने बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : instagram:amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन और श्वेता के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग साथ देखी जा सकती है। श्वेता बच्चन नंदा हमेशा से फिल्मों से दूर रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कुणाल खेमू, इनाया - फोटो : instagram:khemster2
कुणाल खेमू
अभिनेता कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी इनाया की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने प्यारभरा पोस्ट भी लिखा है। कुणाल खेमू ने पोस्ट में लिखा, 'जब दुनिया आपकी बाहों में फिट होती है और आप उसमें जीवन को ढाल सकते हैं, एक ही रिश्ता है जो जिदंगी भर मजबूत होता है, वह माता-पिता और उनके बच्चे के साथ शुरू होता है। सभी माता-पिता और सभी बेटियों को डॉटर्स डे की बधाई।'
 

4 of 6
नीसा - फोटो : instagram:ajaydevgn
अजय देवगन
दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने भी बेटी नीसा की डॉटर्स डे पर खास तस्वीर साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरी बेटी नीसा में कई चीजें हैं। मेरे तीखी आलोचक, मेरी सबसे बड़ी कमजोरी और ताकत भी। वह एक युवा वयस्क है लेकिन काजोल और मेरे लिए, वह हमेशा हमारी बच्ची रहेगी।' 
 
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram: theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी इसी साल बेटी की मां बनी हैं। जिसका नाम समीशा शेट्टी है। उन्होंने बेटी की तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम की पोस्ट पर लिखा, 'कौन कहता है  कि चमत्कार नहीं होते हैं। मैंने हाथों में जिसे पकड़ा है वह अब जीवन का एक चमत्कार है, है ना? यह खुशी की बात है कि मैं आज डॉटर्स डे मना रही हूं। जैसे कि मैंने समीशा हमारी बेटी को पकड़ लिया है, मुझे निश्चित रूप से उसे मनाने के लिए एक दिन की आवश्यकता नहीं है। भगवान का इसके लिए शुक्रिया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अदनान सामी - फोटो : instagram: adnansamiworld
अदनान सामी
मशहूर गायक अदनान सामी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'दुनिया की सभी बेटियों को डॉटर्स डे की बधाई। आप हमारे लिए एक आशीर्वाद हैं और आप सबसे अच्छे हैं!' इनके अलावा और कई सितारों ने बेटी दिवस पर अपनी बेटियों के साथ खास तस्वीर साझा कर डॉटर्स डे मनाया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें