फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCB की साढ़े पांच घंटे की पूछताछ में टूट गई थीं दीपिका पादुकोण, ड्रग्स लेने के सवाल पर दिया ऐसा जवाब

Sun, 27 Sep 2020 01:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। मामले की जांच फिलहाल नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हाथों में है। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने पूछताछ में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर का नाम लिया। जिसके बाद एनसीबी ने इन सभी अभिनेत्रियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया। इन अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल था। दीपिका को भी शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उनसे करीब साढ़े पांच घंटे पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई बातों का जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : PIT
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा के बीच हुई 'माल' को लेकर चैट एनसीबी के हत्थे चढ़ी थी। जिसके चलते दीपिका और उनकी मैनेजर दोनों को ही पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दोनों को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ की गई। इस दौरान दीपिका ने कई सवालों के जवाब दिए। तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि कई सवालों के जवाब वो गोलमोल देती हुईं भी नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI
एनसीबी ने दीपिका को 10 बजे तलब किया था। लेकिन मीडिया से बचने के लिए वो 10 बजे से पहले ही एनसीबी के गेस्ट हाउस में पहुंच गई थीं। उसके बाद करिश्मा भी दोबारा एनसीबी कार्यालय पहुंची। दीपिका ने पूछताछ के दौरान ये साफ किया कि वो ड्रग नहीं लेती हैं। हालांकि व्हॉट्सएप चैट के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसका गोलमोल जवाब दिया। करीब ढाई घंटे तक अलग-अलग पूछताछ के बाद एनसीबी के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा ने दीपिका और करिश्मा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। इसके बाद दोपहर 3.50 बजे दोनों अपने घर चली गईं। पहले करिश्मा निकलीं उसके बाद दीपिका भी निकल गईं।

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI
सूत्रों के अनुसार दीपिका पहले से ही तैयार होकर आई थीं। क्योंकि जब करिश्मा को समन दिया गया था तब उन्होंने अपने वकील के जरिए बताया था कि वह बीमार हैं जबकि करिश्मा गोवा में दीपिका के साथ थीं। शुक्रवार को एनसीबी ने करिश्मा से करीब 7 घंटे पूछताछ की थी। जाहिर है कि करिश्मा ने पूछताछ का पूरा ब्योरा दीपिका को दे दिया था। इसलिए दीपिका कई सवालों को टाल गईं। एनसीबी के समक्ष प्रस्तुत होने से पहले दीपिका ने अपने 12 वकीलों की लीगल टीम से चर्चा भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI
गौरतलब है कि दीपिका के अलावा सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत से भी पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान सारा और श्रद्धा ने भी ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया। हालांकि दोनों ने ही सुशांत के ड्रग्स लेने की बात को कुबूल किया है। श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'छिछोरे' की सक्सेस पार्टी सुशांत के साथ जरूर की थी पर ड्रग्स का सेवन नहीं किया था। तो वहीं सारा ने कहा कि केदारनाथ की शूटिंग के दौरान उन्होंने सुशांत के साथ सिगरेट पी थी लेकिन ड्रग्स या गांजा नहीं पिया था।

पढ़ें: टीवी एंकर अनुश्री से पुलिस ने की पूछताछ, किशोर शेट्टी की पार्टीज में होती थीं शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें