फिल्म- दसवीं
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, चौधरी साहब जूनियर बच्चन आपकी दसवीं के जबरदस्त ट्रेलर के लिए शुभकामनाएं। मैं 7 अप्रैल को फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। फिल्म की बात करें तो यह फिल्म कथित तौर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में रहते हुए 82 साल की उम्र में 12वीं पास की थी।