बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और 'रामायण' के 'हनुमान' दारा सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दारा सिंह ने 'रामायण' में 'हनुमान' बनकर और पहलवानी के दम पर पूरे देश का नाम रोशन किया। पहलवानी में दारा सिंह का कोई सानी नहीं था। उनके सामने मैदान में कोई टिक नहीं पता था। दारा सिंह ने अपनी दमदार अदाकारी से राम भक्त 'हनुमान' के किरदार को जीवंत कर दिया था। दारा भले ही पर्दे पर ब्रह्मचारी हनुमान के रूप में नजर आए, लेकिन असल जीवन में वह इस किरदार से बिल्कुल उलट थे। दरअसल, दारा सिंह का नाम गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मुमताज के साथ भी जुड़ा था। इसके अलावा उन्होंने दो शादी भी की थीं।