फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हनुमान' बनने में दारा सिंह को लगते थे चार घंटे, देखते ही लोग करने लगते थे पूजा

Thu, 19 Nov 2020 08:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dara singh as hanuman - फोटो : social media
रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण भारतीय दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई थी। रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का सुनील लहरी ने लक्ष्मण, अरविंद त्रिवेदी ने लंकापति रावण और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। आज दारा सिंह की जयंती है। इस खास मौके पर आपको रूबरू करवाते हैं उस किस्से से जब दारा सिंह को हनुमान का रोल मिला।
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान - फोटो : Twitter
बीबीसी के मुताबिक हनुमान के रोल के लिए दारा सिंह से बेहतर कोई कैसे हो सकता था? प्रेम सागर कहते है कि, ''दारा सिंह से हमारे परिवार जैसे संबंध थे और वो एक अनुशासित व्यक्ति थे।'' रामायण में हनुमान के किरदार के लिए दारा सिंह के मेकअप पर लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता था। दारा सिंह खुद भी एक हनुमान भक्त थे।
विज्ञापन

3 of 6
Dara singh as hanuman - फोटो : Twitter
दारा सिंह को हनुमान का रोल इत्तेफाक से ही मिल गया था। दरअसल, 1986 में जब रामानंद सागर अपने शो की कास्टिंग कर रहे थे, तब उन्होंने दारा सिंह को फोन किया और कहा- "दारा तुम मेरे नए टीवी शो में हनुमान का रोल कर रहे हो।"

4 of 6
दारा सिंह
दारा सिंह ने पहले तो इस रोल को करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने ऑफर का जवाब देते हुए कहा, "सागर साहब, मैं अब करीब 60 साल का हो गया है। आप किसी जवान लड़के को क्यों नहीं ले लेते। लेकिन रामानंद सागर ने उनकी एक न सुनी। उसके बाद जो हुआ वो सब इतिहास में दर्ज है।"
विज्ञापन

5 of 6
दारा सिंह
दारा सिंह ने पहले पहलवानी में शोहरत कमाई और बाद में वे फिल्म और टीवी अभिनेता के तौर पर जाने गए। उनकी आखिरी फिल्म 2007 में आई जब वी मेट थी। दारा सिंह की फिल्मों में किंग कॉग, फौलाद, कल हो न हो, मर्द, हर्क्यूलस और सैमसन शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दारा सिंह - फोटो : फाइल फोटो
दारा सिंह ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी बचनो कौर से 14 साल की उम्र में हो गई थी। उस समय बचनो, दारा सिंह से उम्र में बड़ी थीं। नाबालिग रहते हुए भी दारा सिंह एक बेटे के पिता बन गए थे। शादी के 10 साल बाद 1952 में बचनो कौर का निधन हो गया। इसके बाद दारा सिंह ने 1961 में सुरजीत कौर से शादी की। उस समय दारा सिंह वॉचमैन की नौकरी किया करते थे। उनके 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। जिनमें विंदु दारा सिंह एक हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें