फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: पति का गाना प्रमोट करती नजर आईं सपना चौधरी, बोलीं, 'बताओ सबते बढ़िया के लगा'

Sun, 30 Oct 2022 02:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी-वीर साहू - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनके डांस के दीवाने हैं। सपना चौधरी जहां भी जाती हैं, उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर सपना अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह पोस्ट सपना चौधरी के पति वीर साहू से जुड़ा हुआ है। दरअसल, आज वीर साहू का 'पक्का हरियाणे' का गाना रिलीज हुआ है। सपना चौधरी ने भी इसकी जानकारी साझा की है। 

Abhijeet Bhattacharya: शाहरुख की आवाज बनकर उभरे थे अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान खान का सपोर्ट कर रहे विवादों में
विज्ञापन

2 of 4
वीर साहू - फोटो : सोशल मीडिया
वीर साहू का लुक पक्का हरियाणे गाने में काफी धांसू लग रहा है। हालांकि, गाने में उनका अंदाज 'बिगड़ैल' और दबंग लड़के जैसा लग रहा है। वह पूरे गाने में धूम्रपान करते नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज भी काफी रौबदार है। इस गाने को नरेंद्र भगन ने अपनी आवाज दी है और लिखा भी उन्होंने ही है। गाने को दीपेश गोयल ने निर्देशित किया है। 

KRK: केआरके ने रितेश देशमुख पर किया कटाक्ष, बोले- करण जौहर और आदि चोपड़ा को बॉलीवुड का...
विज्ञापन

3 of 4
वीर साहू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कल वीर साहू ने इस गाने का टीजर साझा किया था। आज यह गाना रिलीज हो गया है। सपना चौधरी ने यह पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गाना देखो और बताओ सबते बढ़िया के लगा.....।' 'पक्का हरियाणे का रिलीज हो गया है।' सपना चौधरी का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
वीर साहू - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। लोगों को वीर साहू का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया, बहुत बेहतरीन, बहुत सुंदर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरी सपना। मेरी जान।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर का स्वैग मस्त है।' एक यूजर ने लिखा, 'वीर भाई जी का नया लुक धांसू है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें