फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: पहली पत्नी की मौत से लेकर अक्षरा सिंह से मारपीट तक, इन विवादों में उछला पवन सिंह का नाम

Sun, 30 Oct 2022 01:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पवन सिंह के विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों बने रहते हैं। इन दिनों वह अपनी पत्नी प्रियंका संग विवाद की वजह से चर्चा में हैं। पवन और ज्योति सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन अब दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। ज्योति ने अपने पति पवन पर मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पवन विवादों में आए हैं। उनकी जिंदगी से और भी कई विवाद जुड़े हुए हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पहला विवाद
पवन सिंह की ज्योति से दूसरी शादी है। अभिनेता की पहली पत्नी का नाम नीलम है। दोनों साल 2014 में शादी के बंधन में बधे थे लेकिन शादी के छह महीने बाद ही नीलम ने खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद पवन सिंह पर आरोप लगा कि उन्होंने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। 

इन भोजपुरी सितारों का विवादों से रहा है गहरा नाता, किसी के खिलाफ हुई एफआईआर तो किसी ने झेली सोशल मीडिया ट्रोलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा विवाद
पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में आए थे। दोनों का रिलेशनशिप काफी समय तक चला था। लेकिन पवन ने ज्योति से अचानक शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीार आरोप लगाए थे। अक्षरा ने खुलासा किया था कि अभिनेता उनके साथ मारपीट करते थे और करियर बर्बाद करने की धमकी देते थे।

भोजपुरी: इन पांच फिल्मों में अभिनेता ने पाकिस्तान को चटाई धूल, अकेले दुश्मनों का किया सामना

4 of 5
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरा विवाद
पवन सिंह सुपरहिट फिल्मों के अलावा शानदार एल्बम के लिए भी मशहूर हैं। उनका गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा दिया था। लेकिन इस गाने की वजह से पवन सिंह विवादों में आ गए थे। इस गाने को लेकर एक्टर पर डबल मीनिंग सॉन्ग बनाने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : social media
चौथा विवाद
पवन सिंह और खेसारी लाल का विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आ चुके हैं। दोनों के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ था जब खेसारी लाल यादव एक शो में नए कलाकारों को अपशब्द कहते नजर आ रहे थे। उनकी यह बात पवन सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं आई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
Next