फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'बिग बॉस में नहीं आने देंगे सलमान'

Sat, 06 Jul 2019 05:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan bigg boss - फोटो : file photo
'बिग बॉस सीजन 13' जल्द ही ऑनएयर होने वाला है। इस शो में सेलिब्रिटी को लेकर कई नाम सामने आए हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि जरीन खान (Zarine Khan) इस शो का हिस्सा हो सकती हैं। हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम कर चुकीं एक और एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस' में जाने को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल का एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Daisy Shah - फोटो : file photo
इस एक्ट्रेस का नाम डेजी शाह (Daisy Shah) है। डेजी शाह सलमान के साथ 'जय हो' और 'रेस 3' फिल्म में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी वाले देने वाले 'द खबरी' ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में डेजी ने 'बिग बॉस' को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Daisy Shah - फोटो : file photo
वीडियो में डेजी शाह के 'बिग बॉस 13' में आने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर डेजी ने कहा कि उन्हें सलमान खुद भी ऑफर दें तब भी वह इस शो में नहीं जाएंगी। सलमान खुद कहेंगे कि मत जाओ। हालांकि सलमान डेजी को 'बिग बॉस' में क्यों जाने नहीं देंगे उन्होंने इस बात का कारण नहीं बताया।
 

 

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
इस वीडियो में डेजी ने यह भी बताया कि वह फिलहाल इस रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। वहीं इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस' के मेकर्स ने जायरा को अप्रोच किया है। एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट को शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 'बिग बॉस' और कलर्स हमेशा शो में विवाद से जुड़े लोगों को आने का मौका देता है। ऐसे में इनको शो का हिस्सा बनाना अच्छा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सूत्रों ने कहा 'अगर जायरा ने 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग खत्म कर दी है, तो उनका शो में आना अच्छा होगा। शो में वह बॉलीवुड को छोड़ने को लेकर और कारणों का खुलासा कर सकती हैं।' 'बिग बॉस सीजन 13' 29 सितंबर से ऑनएयर हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार शो की थीम और फॉरमेट बदला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें