फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर के कपिल लुक से भारत-श्रीलंका मैच तक, क्रिकेट का रोमांच बढ़ा देंगी ये पांच फिल्में

Sat, 06 Jul 2019 05:30 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड का क्रिकेट कनेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आज 2019 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका आमने सामने हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह के बर्थडे के खास मौके पर फिल्म 83 का एक पोस्टर भी सामने आया है। जिसमें रणवीर सिंह, कपिल देव के लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज के दिन पर क्रिकेट का रंग चढ़ा दिख रहा है। दरअसल 83 से पहले भी कई फिल्में क्रिकेट से जुड़ी हुईं रिलीज हो चुकी हैं। इस खास दिन पर आपको बताते हैं बॉलीवुड के क्रिकेट कनेक्शन के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
M.S. Dhoni The Untold Story - फोटो : social media
एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी
2016 में रिलीज हुई फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत के साथ कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी नजर आईं थीं। फिल्म महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी जिसमें वर्ल्ड कप जीतने की कहानी के साथ उनकी पर्सनल लाइफ और स्ट्रगल को भी दर्शाया गया है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
अजहर
अजहर
2016 में ही फिल्म अजहर रिलीज हुई थी। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ नर्गिस फाखरी और प्राची देसाई भी नजर आईं थी। फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट साबित हुई था जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। बता दें कि फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित थी।

4 of 6
Sachin-A Billion Dreams - फोटो : social media
सचिन ए बिलियन ड्रीम्स
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के जीवन को भी फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड दिखा चुका है। बता दें कि फिल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम्स, सचिन तेंदुलकर के स्ट्रग्ल से लेकर उनके स्टार बनने की कहानी थी। फिल्म अधिकतर असली फुटेज ही इस्तेमाल किए गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
Lagaan - फोटो : Lagaan
लगान
आमिर खान स्टारर फिल्म लगान 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में क्रिकेट का बेहद अहम किरदार था। दरअसल फिल्म अंग्रेजों और भारतीयों के बीच एक लड़ाई की कहानी थी जिसे क्रिकेट के रूप में पूरा किया गया था। बता दें कि फिल्म में लगान को लेकर भारतीयों और अंग्रेजों के बीच क्रिकेट मैच होता है जिसे आखिरकार भारतीय जीत जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म इकबाल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इकबाल
2005 में रिलीज हुई फिल्म इकबाल भी क्रिकेट की ही कहानी थी। फिल्म में एक बहरा और गूंगा लड़का भारत के लिए क्रिकेट खेलने की इच्छा रखता है। फिल्म में लीड रोल श्रेयस तलपड़े का था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन जनता के दिल में जरूर जगह कर गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें