फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: 'दहाड़' में अपने किरदार से बेहद खुश हैं विजय वर्मा, बोले- तुरंत भर दी थी हामी

Fri, 05 May 2023 05:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' के बाद विजय वर्मा इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर्स में शुमार हो गए हैं। अब जल्द ही वह सीरीज 'दहाड़' में नजर आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया अभिनीत इस सीरीज में विजय एक अहम रोल अदा कर रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में विजय वर्मा सीरीज में अपने किरदार पर बात करते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
दहाड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर जारी होने के बाद हो रहीं तारीफों पर विजय वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'दहाड़ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सभी से मिल रहीं प्रतिक्रियाओं से रोमांचित हूं। मेरे सभी करीबी लोगों, इंडस्ट्री के दोस्तों,  परिवार के लोगों और प्रशंसकों के लगातार संदेश मुझे मिल रहे हैं। इसे देखकर हैरान हूं।' विजय ने आगे कहा कि ट्रेलर को मिल रही तारीफों की बेहद खुशी है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इसकी हमें उम्मीद नहीं थी। 
विज्ञापन

3 of 5
दहाड़ ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा ने सीरीज में अपने किरदार को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि जब मुझे पहली बार इसकी स्क्रिप्ट मिली, मैंने एक ही बार में इसे पढ़ डाला। सीरीज में मेरा किरदार बहुत अच्छी तरह से लिखा गया है और बहुत ही शानदार है। यही वजह है कि मैं इसके लिए तुरंत तैयार हो गया।'

4 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित 'दहाड़' सीरीज में आठ एपिसोड हैं। इस सीरीज को फरवरी में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म उत्सव-2023 में प्रसारित किया गया था। सोनाक्षी 'दहाड़' के जरिए डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इसमें वह एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा ने कहा कि वह खुद बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'दहाड़' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज के अलावा विजय वर्मा फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में करीना कपूर के साथ भी नजर आएंगे। इसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें