सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
दहाड़ में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने की बात
सोनाक्षी ने आगे कहा कि इस तरह की भूमिकाएं निभाने के बाद जो संतुष्टि मिलती है, वह किसी और चीज से मेल नहीं खाती है। इससे उनमें बदलाव आया और इस तरह से उन्होंने भूमिकाएं चुननी शुरू कीं। एक्ट्रेस अब जल्द ही वेब सीरीज दहाड़ में नजर आएंगी, जहां वह एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी। एक्ट्रेस ने अपने रोल के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि यह अब तक की गई किसी भी भूमिका से काफी अलग है। रीमा कागती और जोया अख्तर ने इस सीरीज को लिखा है। सोनाक्षी ने कहा उन्होंने एक ऐसे कैरेक्टर का निर्माण किया है जो न सिर्फ बेखौफ है, बल्कि एक रोल मॉडल बनने की क्षमता भी रखता है।