फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Parekh: 60 के दशक में जिनका दीवाना था सारा जमाना, साड़ी से विंग्स वाले आईलाइनर तक से धड़काया फैंस का दिल

Fri, 30 Sep 2022 12:25 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
आशा पारेख अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री हैं। वह कई हिंदी फिल्मों में अपने दमदार किरदार के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं, 1992 में, उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। आशा पारेख अपनी फिल्मों और किरदार के अलावा फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। 60 के दशक में उनका स्टाइल फैंस भी खूब कॉपी करते थे। आज अभिनेत्री अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर उनके स्टाइल स्टेटमेंट से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं-
विज्ञापन

2 of 4
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
बात जब एलिगेंस और फैशन की आती है, तो आशा पारेक का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आशा पारेख का जो क्लास और एलिगेंस दिखाई देता था, उसका मानों अलग ही लेवल होता था। चाहे पर्दे पर हो या फिर रियल लाइफ में, ये एक्ट्रेसेस इस तरह से खुद को कैरी, स्टाइल और व्यवहार करती थीं कि उससे मैच कर पाना मुश्किल होता था। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन वह ज्यादातर साड़ी में ही नजर आती थीं। खुले पल्लू में साड़ी हाई पफ जूड़ा उनके लुक को खास बनाता था।

Asha Parekh: लाखों दिलों की धड़कन बन गई थीं आशा पारेख, फिर भी जिंदगी भर अकेली ही रहीं हिंदी सिनेमा की हिट गर्ल
 
विज्ञापन

3 of 4
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
आशा पारेख ने हिंदी सिनेमा जगत को न जाने कितनी सुपरहिट फिल्में दी हैं, तो वहीं बड़े पर्दे पर अपने खूबसूरत अंदाज से स्टाइलिंग गोल्स भी दिए हैं। उस जमाने में फैशन स्टेटमेंट बन जाने वाली ये दिग्गज अभिनेत्री आज की तारीख में भी अपने एलिगेंस से सबका ध्यान चुरा लेती हैं। साड़ी के अलावा ये अभिनेत्री अपने विंग्स आईलाइर के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री का ये स्टाइल आज भी लड़कियां फॉलो करती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा वह कई फिल्मों में शॉर्ट लहंगा और टाइट चोली पहनने के लिए भी जाती हैं। लहंगा चोली के साथ सिल्वर ज्वैलरी बड़ी सी बिंदी और विंग्स वाला आईलाइनर में भी वह बहुत खूबसूरत लगती थीं। फिल्म मेरा गांव मेरा देश में उनका ये स्टाइल स्टेटमेंट काफी प्रचलित हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें