Manoj Muntashir
- फोटो : सोशल मीडिया
फुटपाथ पर बिताईं कई रातें
बता दें कि मनोज मुंतशिर ने वर्ष 1997 में इलाहाबाद आकाशवाणी में भी काम किया था, जहां उन्हें पहली पगार मिली 135 रुपये। लेकिन, सपना तो लेखकर बनने का था। उन्होंने 1999 में अनूप जलोटा के लिए उन्होंने भजन लिखा था और पहली बार 3000 रुपये मिले थे। मुंबई में फुटपाथ पर कई रात बिताने वाले मनोज ने साल 2005 में कौन बनेगा करोड़पति के लिए लिरिक्स लिखे। एक बातचीत में मनोज मुंतशिर ने कहा था, 'स्टार टीवी के एक अधिकारी ने मेरा काम देखा था, एक दिन उन्होंने मुझे बुलाया और पूछा कि अमिताभ बच्चन से मिलोगे। वो मेरे संघर्ष के दिन थे, तो मुझे लगा कि मजाक हो रहा। फिर वो मुझे एक होटल ले गए, जहां मेरी मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई।' बता दें कि इसके बाद उन्होंने केबीसी के लिए गीत लिखे। मनोज मुंतशिर ने प्रभास की 'बाहुबली' के लिए भी डायलॉग लिखे। इस फिल्म के लिए लिखे मनोज मुंतशिर के डायलॉग जैसे- 'देवसेना को किसी ने हाथ लगाया तो समझो बाहुबली की तलवार को हाथ लगाया' और 'औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं काटते, काटते हैं उसका गला' खूब हिट हुए। मनोज मुंतशिर ने ही 'केसरी', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'एमएस धोनी', 'नोटबुक', 'सनम रे', 'साइना' जैसी फिल्मों के गीत लिख चुके हैं।