फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, चुलबुल अंदाज में एक्शन करते नजर आए सलमान खान

Wed, 23 Oct 2019 09:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे पार्ट यानी दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिर सलमान खान अपने चुलबुल अंदाज में एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। करीब 3 मिनट के ट्रेलर में एक्शन के साथ ही साथ कॉमेडी का डोज भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
First motion poster of Dabangg 3 - फोटो : twitter
ट्रेलर की बात करें तो सलमान खान एक तरफ जहां चुलबुल के किरदार में सख्ती दिखा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर स्टोरी फ्लैशबैक में भी जाती है। जहां यंग सलमान खान का दिल सई मांजरेकर के लिए धड़कता दिखता है। इसके साथ ही विलेन के किरदार में साउथ के स्टार सुदीप किच्चा जच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
sonakshi sinha - फोटो : social media
बता दें कि ट्रेलर से पहले फिल्म के मोशन पोस्टर्स के साथ ही किरदारों को खुद सलमान खान ने फैंस से रूबरू करवाया था। सलमान मोशन पोस्टर्स की मदद से सोनाक्षी सिन्हा, सुदीप किच्चा और सई मांजरेकर के किरदार और लुक का खुलासा पहले ही कर चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Sonakshi Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दबंग 3 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और दर्शक अपने पसंदीदा पुलिस अधिकारी चुलबुल 'रॉबिनहुड' पांडे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें