फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका के आगे फीकी पड़ी 'दबंग खान' की ये नई 'मुन्नी', करीना के 'फेविकोल' से भी कोसों दूर

Sun, 01 Dec 2019 10:02 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Munna Badnaam Hua - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा की मसाला फिल्मों में आइटम सॉन्ग एक खास जरूरत बन गए है। फिल्म में अगर तड़कता-भड़कता गाना न हो तो फिल्मकारों को वह फिल्म आधी-अधूरी लगती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ऐसे गानों का काम फिल्म को लेकर क्रेज स्थापित करना होता है। फिल्म जगत में ऐसे गानों के जरिए दर्शकों को रिझाने वाली अभिनेत्रियों को 'आइटम गर्ल' का तमगा दिया जाता है। अब 20 दिसंबर को रिलीज हो रही  'दबंग 3' से इंडस्ट्री को एक और आइटम गर्ल मिलने जा रही है। फिल्म के नए गाने 'मुन्ना बदनाम' में अभिनेत्री वारिना हुसैन, सलमान खान के साथ कमर लचकाती हुईं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Warina Hussain - फोटो : amar ujala, mumbai
'दबंग 3' की 'मुन्नी'
'दबंग 3' को लेकर सलमान खान से लेकर उनके भाई और फिल्म के निर्माता अरबाज खान अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म की स्क्रिप्ट में खुद 'चुलबुल पांडे' ने हाथ आजमाया है। फिल्म में ग्लैमर का तड़का डालने के लिए वैसे तो सोनाक्षी सिन्हा से लेकर सई मांजरेकर मौजूद हैं लेकिन रही सही कसर अभिनेत्री वारिना हुसैन अपने हॉट अवतार से पूरी करने की कोशिश करेंगी। हालांकि 'मुन्ना बदनाम' गाने की अगर झलकियों को ध्यान से देखें तो 'दबंग खान' की यह 'मुन्नी' दबंग फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों मुन्नी के मुकाबले फीकी नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 4
fevicol se - फोटो : Social Media
करीना का 'फेविकोल से'
'दबंग 2' में आइटम सॉन्ग के लिए उस समय की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर को आजमाया गया था। फिल्म में अपने गाने 'फेविकोल से' करीना ने अपनी सुंदरता और मनमोहक डांस से दर्शकों का दिल लूट लिया था। ज्यादातर फिल्मों में लीड किरदार में नजर आने वाली करीना ने एक गाने से ही सिनेमाघरों में लोगों की खूब सीटियां और तालियां बटोरी थी। वारिना हुसैन समेत किसी भी अभिनेत्री के लिए करीना कपूर के उस करिश्मे को तोड़ पाना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

4 of 4
munni badnam - फोटो : Social Media
मलाइका अब भी मुन्नी नं. 1
साल 2010 में जब सलमान खान 'चुलबुल पांडे' के गेटअप में पहली बार नजर आए थे तो उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि फिल्म के एक गाने के जरिए मलाइका अरोड़ा इतनी सुर्खियां बटोरेंगी। 'मुन्नी बदनाम हुई' आइटम सॉन्ग में मलाइका ने जो जादू बिखेरा उसके आगे उनकी तमाम फिल्में भी फीकी पड़ गईं। यहां तक कि जब भी कोई नया आइटम सॉन्ग आता है तो उसकी तुलना मलाइका के इस गाने से की जाती है। 'दबंग' फ्रेंचाइजी के पास हिट आइटम सॉन्ग का ऐसा जखीरा है कि वारिना पर परफॉर्मेंस का दबाव काफी बढ़ गया है।


'फैमिली मैन 2' के जरिए डिजिटल डेब्यू करेंगी साउथ की ये अभिनेत्री, नागार्जुन के परिवार से है कनेक्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें