फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरा बेचने वाली ने मलाइका से कहा- 'अरबाज जी की तरफ से', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 01 Dec 2019 09:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा मलाइका अपने लुक को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। वेस्टर्न ड्रेेस हो या इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस मलाइका बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें अकसर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। बीते रोज भी उन्हें जिम के बाहर देखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका - फोटो : social media

इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे मलाइका थोड़ी अनकंफर्टेबल हो गईं। दरअसल जिम के बाहर एक गजरा बेचने वाली औरत उनसे गजरा खरीदने को कहा साथ। इसपर मलाइका ने बड़े ही प्यार से उसे मना किया लेकिन वह औरत पीछे-पीछे मलाइका की कार तक पहुंच गई और लगातार गजरा खरीदने को बोलती रही।

विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान उस औरत ने मलाइका से कहा- अरबाज जी की तरफ से....इस पर मलाइका ने अजीब रिएक्शन दिया। मलाइका के चेहरे से साथ था कि उन्हें उस औरत की बात पसंद नहीं आई। हालांकि मलाइका ने उसे कुछ कहा नहीं और गाड़ी में बैठकर चलती बनीं। इस दौरान उनके साथ अमृता अरोड़ा, सीमा खान, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी नजर आईं।

4 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
ऐसी चर्चा है कि मलाइका जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि 'लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं। ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार से साफी सहज हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika, arbaaz - फोटो : Social Media
बता दें मलाइका और अरबाज ने पांच साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें