Parineeti Chopra
- फोटो : Social Media
जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की बॉलीवुड के कई स्टार्स ने निंदा की थी। इस मामले पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बयान को लेकर तो काफी विवाद हुआ था। उनके एक ट्वीट के बाद कांग्रेस की तरफ से ये कहा गया कि इस पर बयानबाजी की वजह से अभिनेत्री को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया गया है। मामले ने तूल पकड़ा तो इसपर हरियाणा सरकार ने सफाई दी। अब इस पूरे विवाद के बाद परिणीति की तरफ से एक बयान जारी किया गया है।
बेटी बचाओ अभियान के एंबेसडर से नहीं हटाई गईं थीं परिणीति चोपड़ा, विवाद के बाद अब सामने आया सच