फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'राधे' के लिए सलमान ने बनाए 15 कड़े नियम, मजाक बनाने पर भी लग सकती है फटकार

Sun, 15 Dec 2019 09:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली वाली है। सलमान खान इन दिनों दबंग 3 का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। वहीं फिल्म के प्रोमोशन के दौरान सलमान खान की अगले साल आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
Radhe - फोटो : social media
दबंग 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के बारे में ढेर सारी बाते कीं। इस दौरान सलमान ने बताया कि उन्होंने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के सेट पर 15 कड़े नियम बनाये हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार इस फिल्म को लेकर सलमान ने कई कड़े नियम बनाए हैं। सलमान के बनाए नियमों को सेट पर मौजूद हर क्रू मेंबर और अन्य लोगों को पालन करना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के इन 15 नियमों में कचरा फैलाने पर प्रतिबंध, फोटो खींचने पर बैन, दूसरों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल और काम करने के लिए एक अच्छा वातावरण बनाने पर जोर जैसे बातें शामिल हैं। इतना ही नहीं सलमान खान के इन नियम में 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज से पहले उससे जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी सेट से बाहर ना जाए, सेट पर मौजूद न्यूकमर्स की मदद की जाए और उनका मजाक भी ना बनाया जाए जैसा कड़े नियम भी शामिल किए गए हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इन दिनों बांद्रा के महबूब स्टूडियो में 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग चल रही है। ये फिल्म साल 2017 में आई एक कोरियन फिल्म द आउटलॉज का रीमेक है। इस फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं उनकी इस फिल्म के साथ अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' भी रिलीज होगी। बीते दिनों इन दोनों कलाकारों ने अपनी फिल्मों के एक साथ रिलीज हो लेकर प्रतिक्रिया दी थी। इन दोनों कलाकारों ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' के साथ में रिलीज होने पर कहा था कि हम दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि किसकी फिल्म कैसा प्रदर्शन करेंगी ये सब दर्शक तय करेंगे। 

पढ़ें: आज सामने आएगा अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें