फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'रीमेक कुमार' बने अक्षय, 'कठपुतली' से पहले इन फिल्मों को किया था कॉपी

Sat, 03 Sep 2022 06:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कठपुतली' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कॉमेडी से लेकर फैमिली ड्रामा और एक्शन तक हर तरह की फिल्म की है। वह कई रीमेक में भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि अक्षय कुमार की 'कठपुतली' तमिल फिल्म 'रत्सासन' की रीमेक है। पहले इस फिल्म का नाम 'मिशन सिंड्रेला' रखा गया था। मगर, बाद में बदलकर 'कठपुतली' किया गया। वैसे, यह पहला मौका नहीं है, जब अक्षय किसी साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आए हैं। वास्तविकता तो यह है कि वह रीमेक किंग बन चुके हैं। अब तक वह साउथ की इन फिल्मों के रीमेक में नजर आ चुके हैं। जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक: 'बच्चन पांडे' (2022)
मूल फिल्म: 'जिगरथंडा'
इसी साल मार्च में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' वर्ष 2014 में आई तमिल फिल्म 'जिगरथंडा' की रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन भी मुख्य किरदार में नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 10
अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक: लक्ष्मी (2020)
मूल फिल्म: 'कंचना'
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही थी। यह फिल्म तमिल की 'कंचना' की रीमेक है। जहां, 'कंचना' ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं, 'लक्ष्मी' दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई। बता दें कि 'लक्ष्मी' में अक्षय कुमार के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आईं। 

4 of 10
'गब्बर इज बैक' - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक: गब्बर इज बैक (2015)
मूल फिल्म: 'रमना'
वर्ष 2015 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' तेलुगू फिल्म 'रमना' की रीमेक है। इसमें श्रुति हासन भी मुख्य रोल निभाती नजर आईं। वहीं, करीना कपूर कैमियो में नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 10
हॉलीडे - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक: हॉलीडे (2014)
मूल फिल्म: 'थुपक्की'
अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नैवर ऑफ ड्यूटी' विजय और काजल अग्रवाल की तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थुपक्की' की रीमेक है। यह पूरी एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। फिल्म की कहानी भारतीय सेना के खुफिया अधिकारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आतंकवादी साजिश को बेनकाब करने की कोशिश करता है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य रोल में नजर आई हैं।
विज्ञापन

6 of 10
राउडी राठौर में सोनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक: 'राउडी राठौर' (2012)
मूल फिल्म: विक्रमार्कुदु
प्रभु देवा निर्देशित 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आए। यह फिल्म 2006 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'विक्रमार्कुदु' की रीमेक है। इसका निर्देशन एस.एस. राजामौली ने किया।
विज्ञापन

7 of 10
'दे दना दन' - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक: 'दे दना दन' (2009)
मूल फिल्म: 'वेत्तम'
अक्षय कुमार की फिल्म 'दे दना दन' भी मलयालम फिल्म 'वेत्तम' का रीमेक है। यह फिल्म नवंबर 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें सुनील शेट्टी, कटरीना कैफ और परेश रावल ने भी लीड रोल अदा किया था।

8 of 10
'भूल भुलैया' - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक- 'भूल भुलैया' (2007)
मूल फिल्म: 'मनिचित्रथाज़ु'

अक्षय कुमार की वर्ष 2007 में आई यह फिल्म काफी पसंद की गई। हाल ही में इसका सीक्वल भी आया है, जिसमें कार्तिक आर्यन ने मुख्य रोल अदा किया। अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' असल में वर्ष 1993 में आई मलयालम फिल्म 'मनिचित्रथाज़ु' का रीमेक थी। वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्म में अक्षय कुमार, अमीषा पटेल, शाइनी आहूजा, विद्या बालन, परेश रावल, मनोज जोशी, असरानी, राजपाल यादव और विक्रम गोखले ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

9 of 10
गरम मसाला - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक: 'गरम मसाला' (2005)
मूल फिल्म: विक्रमार्कुदु

वर्ष 2005 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'गरम मसाला' भी मलयालम फिल्म की रीमेक है। रिपोर्ट्स के मुातबिक यह फिल्म 1965 में रिलीज हुई 'बोइंग बोइंग' पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन प्रियादर्शन ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जॉन अब्राहम, परेश रावल, रिम्मी सेन, नेहा धुपिया और राजपाल यादव ने लीड रोल प्ले किया था।
विज्ञापन

10 of 10
'हेरा फेरी' - फोटो : सोशल मीडिया
रीमेक: हेरा फेरी (2000)
मूल फिल्म: 'राम जी राव स्पीकिंग'

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' 1989 में आई मलयालम फिल्म 'राम जी राव स्पीकिंग' का रीमेक थी। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार समेत परेश रावल, सुनील शेट्टी और तब्बू भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। 2006 में इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' रिलीज आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें