फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen-Lalit Modi: ब्रेकअप की खबर को लेकर फिर चर्चा में ललित-सुष्मिता, जानें दोनों में कौन कितना अमीर

Sat, 03 Sep 2022 06:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार भी दोनों के चर्चा में आने की वजह ललित का इंस्टाग्राम अकाउंट है। दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया की डीपी बदल दी है और बायो से भी एक्ट्रेस का नाम हटा दिया है। उनके इस कदम से लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है। यूजर्स के अनुमान लगाने के बीच आज हम आपको दोनों की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं कि कौन कितना ज्यादा अमीर है।
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता के पास है इतनी संपत्ति
सुष्मिता बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। यही वजह है कि उनकी संपत्ति भी करोड़ों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता हर महीने 60 लाख रुपये और साल के लगभग नौ करोड़ रुपये कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 74 करोड़ रुपये है। मुंबई के वर्सोवा में उनका एक आलीशान फ्लैट है जहां वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं। यही नहीं सुष्मिता कई लग्जरी कार की भी मालकिन हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730एलडी है, जिसकी कीमत जिसकी बाजार में कीमत 1.42 करोड़ रुपये है। वहीं उनकी बीएमडब्ल्यू एक्स6 की कीमत एक करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास करीब 89.90 लाख रुपये की कीमत की ऑडी क्यू7 और 35 लाख रुपये कीमत की लेक्सस एलएक्स 470 भी है।
विज्ञापन

3 of 4
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी हैं इतने करोड़ के मालिक
ललित मोदी की बात करें तो वह  एक बिजनेस बैकग्राउंड से आते हैं। ललित केके मोदी कंपनी के प्रेसिडेंट हैं। इसके अलावा वह मोदी इंटरप्राइजेज के भी अध्यक्ष हैं। जो प्रॉडक्ट, नेटवर्क मार्केटिंग, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, टी और अन्य पेय पदार्थ, हेल्थ, फैशन, फूड और अस्पताल के क्षेत्र में काम करती है। आईपीएल की शुरुआत का श्रेय उन्हें ही जाता है। हालांकि मनी लॉन्ड्रिंग में उनका नाम जुड़ने पर वह छोड़कर लंदन में बस चुके हैं। भारत सरकार की तरफ से उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ललित मोदी की संपत्ति 57 करोड़ डॉलर यानी साढ़े चार हजार करोड़ से भी ज्यादा है। लंदन में उनका पांच मंजिला आलीशान बंगला है जो 7000 स्क्वायर फीट में फैला है।
विज्ञापन

4 of 4
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बायो और डीपी  बदलने के बाद ललित मोदी की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है। यूजर्स उनके बायो का स्क्रीनशॉट शेयर कर सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों का रिश्ता अब टूट चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें