फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Criminal Justice Season 3 Teaser: आ गया क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर, आपने देखा क्या?

Mon, 13 Jun 2022 05:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के माधव मिश्रा को नया केस मिल गया है। माधव मिश्रा उर्फ पंकज त्रिपाठी जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक नए और सनसनीखेज केस को सुलझाते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल, हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन की झलक साझा कर दी है। जी हां, हॉटस्टार ने 'क्रिमिनल जस्टिस 3' का टीजर रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन

2 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया
डिज्नी प्लस हॉटस्टार द्वारा साझा किए गए टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी से होती है। अभिनेता, क्लाइंट को अपना परिचय देते हुए कहते हैं, 'माई सेल्फ माधव मिश्रा (मेरा नाम माधव मिश्रा है।), मैं आपका वकील हूं।' 10 सेकेंड के इस टीजर में सिर्फ पंकज त्रिपाठी की झलक दिखाई गई है, जो पिछले सीजन्स की है। हालांकि इस टीजर को देखने के बाद दर्शकों की उत्सुक्ता बढ़ गई है और वह अब नए सीजन के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिमिनल जस्टिस इसी नाम की बीबीसी स्टूडियो ड्रामा सीरीज़ का भारतीय रूपांतरण है। निर्माताओं के अनुसार, सीरीज का तीसरी सीजन भारत की "किशोर न्यायिक और जेल प्रणाली" पर केंद्रित होगी।  वेब सीरीज के अपकमिंग सीजन में सुरभि मित्तल नजर आएंगी। बता दें कि इससे पहले सुरभि, वेब सीरीज 'स्कैम 1992 द हर्षद मेहता स्टोरी' और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अभिनय कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कब आएगा नया सीजन?
क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का प्रीमियर डिज़नी + हॉटस्टार पर 2022 के अंत में होगा, जिसे अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है और इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें