फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अथिया शेट्टी को 'पागल बच्चा' मानते हैं केएल राहुल, सुनील शेट्टी की बेटी को जन्मदिन पर ऐसे दी बधाई

Thu, 05 Nov 2020 11:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : Instagram
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने 5  नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अथिया को फिल्म जगत की कई हस्तियों ने बधाई दी। लेकिन इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने जिस तरह से अभिनेत्री को विश किया, उसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : फाइल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की डेटिंग की खबरें कई दिनों से आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और ये बात दोनों के घरवालों को भी पता है। किसी को भी दोनों के रिश्ते पर कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : फाइल
अथिया के 28वें जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने एक तस्वीर साझा की।  फोटो में अथिया, राहुल के कंधे पर अपना सिर रखे हुए नजर आ रहीं हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। 

4 of 5
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : फाइल
केएल राहुल ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस तस्वीर पर उन्होंने एक खास कैप्शन पर लिखा है। उन्होंने लिखा,  हैप्पी बर्थडे मैड चाइल्ड (जन्मदिन मुबारक हो पागल बच्चे)। इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। इस तस्वीर पर अथिया ने भी कमेंट करते हुए इमोजी वाला दिल बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी - फोटो : फाइल
सुनील शेट्टी ने किया विश
सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया की एक मोनोक्रोम (ब्लैक एंड व्हाइट) तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने लिखा, 'टिया... जहां से मेरी जिंदगी शुरू होती है और प्यार कभी खत्म नहीं होता... मेरी प्यारी बेबी को जन्मदिन की शुभकमानाएं। मैं लाइफ का हर दिन आभार जताता हूं कि मुझे तुम जैसा गिफ्ट मिला।"

लाल साड़ी में नजर आईं 'भल्लादेव' की नई नवेली दुल्हनिया, एक्टर ने बाहों में भरकर जताया प्यार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें