फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल साड़ी में नजर आईं 'भल्लालदेव' की नई नवेली दुल्हनिया, एक्टर ने बाहों में भरकर जताया प्यार

Thu, 05 Nov 2020 10:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज - फोटो : Instagram
बाहुबली फिल्म में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने इसी साल अगस्त महीने में मिहिका बजाज संग सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी लाइम लाइट में रही थी। इस बार मिहिका ने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा था। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज - फोटो : Instagram
करवा चौथ के मौके पर मिहिका बजाज ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। वहीं राणा दग्गुबाती ब्लैक स्वैट शर्ट और जींस पहने हुए थे। इस तस्वीर में मिहिका छन्नी में दग्गुबाती को देखकर पूजा कर रही हैं। इस मौके पर दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : फाइल
कोरोना काल में राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने करीबियों के बीच शादी की थी। ये शादी 8 अगस्त को हुई थी। शादी के कार्यक्रम में कुल 30 मेहमान शामिल हुए थे। लेकिन फिर भी इस मौके को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। 

4 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज - फोटो : फाइल
मिहिका बजाज मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर की बहुत खास दोस्त हैं। उन्होंने मुंबई और लंदन से पढ़ाई की है। मिहिका हैदराबाद में इंटीरियर डिजाइनर हैं और इसके साथ ही वह इवेंट मेनेजमेंट कंपनी भी चलाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज - फोटो : इंस्टाग्राम
मिहिका और दुग्गुबाती की सगाई से लेकर शादी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। शादी से पहले दोनों एक दूसरे को जानते भी थे। राणा दुग्गुबाती ने अचानक अपनी शादी का एलान कर सबको चौंका दिया था।

कभी बॉलीवुड में मशहूर थीं ये 10 अभिनेत्रियां, पर्दे से हुईं गायब तो दर्शकों ने भुला दिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें