भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मार्शल आर्ट एक्सपर्ट माने जाने वाले विद्युत जामवाल अपने एक्सरसाइज रुटीन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके साथ ही अभिनेता अपनी फिल्मों और उनमें दिए गए एक्शन सीकवेंस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों अपनी एक्शन फिल्म 'कमांडो 3' के बाद अब विद्युत जामवाल ने अपनी अगली फिल्म करा एलान कर दिया है। आज अभिनेता ने अपनी इस आगामी फिल्म और उसकी स्टार कास्ट से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।