सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसके बाद फिल्म को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। सोशल मीडिया पर फिल्म के किरदारों के लुक और वीएफएक्स को लेकर निर्देशक की जमकर आलोचना की गई थी। इस बीच अब फिल्म को बैन करने को लेकर मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में फिल्म पर रोक लगाने को लेकर याचिका दाखिल की गई है।
Bollywood Actors: इन सितारों ने साउथ फिल्मों से शुरू किया था अपना करियर, आज हैं बॉलीवुड के हिट अभिनेता