सिनेमा जगत में रोज कुछ न कुछ नया घटता रहता है। कभी कोई फिल्म रिलीज होती है, कभी ट्रेलर तो कभी किसी की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आज भी बहुत कुछ हुआ है। रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म शमशेरा से दो लुक सामने आए हैं, पहला तो खुद रणबीर कपूर का और दूसरे लुक में संजय दत्त एकदम खतरनाक लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ जुग जुग जियो के कॉपीराइट वाले मामले पर कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। इसके अलावा भी सिनेमा की दुनिया में बहुत कुछ हुआ है, तो चलिए आपको इन 10 बड़ी खबरों में बताते हैं।