सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो साल पहले दिवाली पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ भी अपने बजट के बराबर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर सकी थी। नतीजतन यशराज फिलम्स के स्पाई यूनिवर्स में प्रस्तावित सलमान खान की शाहरुख खान के साथ निर्माणाधीन फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई। यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स में सलमान खान के किरदार टाइगर का आगे क्या होने वाला है, फिलहाल इसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इस स्पाई यूनिवर्स की दोनों निर्माणाधीन फिल्मों ‘वॉर 2’ और ‘अल्फा’ में सलमान का कैमियो नहीं है।