देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भी डर का माहौल बनाया हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड में भी एक फिर कोरोना सिर उठाने लगा है। हाल ही में फिल्म निर्देशक करण जौहर के घर पर हुई पार्टी के बाद करीना कपूर,अमृता अरोड़ा समेत अन्य कई कलाकारों के संक्रमित होने के बाद करण जौहर ने भी अपनी कोरोना टेस्ट कराया था। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। करण ने कल यानी 13 दिसंबर को अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसके बाद आज उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
दरअसल, 8 दिसंबर को करण जौहर के घर पर हुई एक गेट-टुगेदर पार्टी में शामिल होने के बाद करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर समेत अन्य बॉलीवुड हस्तियां कोविड -19 से संक्रमित पाई गई। एक मीडिया वेबसाइट से बात करते हुए करण ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने बीते दिन कोरोना संक्रमण के लिए परीक्षण कराया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।