shruti haasan
- फोटो : social media
इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिेनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने खुलासा किया है कि कोरोना वायरस के चलते उनका पूरा परिवार अलग हो गया है। जी हां, श्रुति हासन ने कहा है कि वह, उनकी बहन, उनकी मां और पिता, ये चारों इस समय अलग-अलग रहकर क्वारंटाइन हो रहे हैं। श्रुति हासन ने हाल ही में मुंबई मिरर से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनका परिवार हाल ही में विदेश यात्रा से लौटा है। वहां से वापस आने के बाद उनका पूरा परिवार ने एहतियातन बरते हुए खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।