फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: इटली के इस शहर में गूंजी थी तीन दिग्गज भारतीयों की शादी की शहनाई, अब पसरा है सन्नाटा

Tue, 24 Mar 2020 06:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इटली में हुई शादियां - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस दुनिया के करीब 186 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वहीं चीन के बाद अगर दुनिया में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज़्यादा कहीं बरस रहा है तो वो जगह है इटली। इटली में 5500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जो कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी देश में सबसे ज़्यादा है। इटली में ऐसे हालात देखकर हाल ही में करीना कपूर खान ने भी एक थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इटली की सलामती के लिए दुआ मांगी थी। यही नहीं इटली के बड़े वेडिंग डेस्टिनेशन्स में शुमार लेक कोमो में भी सन्नाटा छाया हुआ है। वैसे याद दिला दें कि जो इटली आज कोरोना वायरस के चलते सुर्खियों में बना है। कुछ साल पहले वो तीन दिग्गज भारतीयों की शादी के चलते सुर्खियो में था।
विज्ञापन

2 of 4
Virat Anushka Wedding - फोटो : file
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने प्यार को मुकाम इटली में ही दिया था। 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का और विराट इटली में शादी के बंधन में बंध गए थे। सोशल मीडिया पर दोनों ने इस बात की जानकारी देते हुए तस्वीरें साझा की थीं। इनकी शादी में सिर्फ कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। याद दिला दें कि 2014 में दोनों के अफेयर की खबरों के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस विराट और अनुष्का को विरुष्का के नाम से संबोधित करने लगे थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2018 में इटली के लेक कोमो में एक दूसरे को अपना हमसफर चुना था।13 नंवबर को संगीत, सगाई और मेहंदी सेरेमनी के बाद 14 नंवबर को दोनों की शादी सिंधी और कोंकणी रिवाज से हुई थी।सोशल मीडिया पर दोनों के शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।
 
विज्ञापन

4 of 4
anand piramal and isha ambani - फोटो : Instagram
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल
इटली से खास कनेक्शन की लिस्ट में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का नाम भी शामिल है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल की सगाई सितंबर 2018 में इटली में हुई थी। एक दूसरे का होने के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल इटली के लेक कोमो को ईशा और आनंद द्वारा चुना गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें