फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: विदेश घूमना पड़ा कमल हासन के परिवार पर भारी, बेटी ने किया ये बड़ा खुलासा

Tue, 24 Mar 2020 06:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shruti Haasan - फोटो : file photo
कोरोना वायरस की वजह सरकार की ओर से लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू की अपील की गई। साथ ही लोगों से कहा गया है कि घर से तभी निकलने जब ज्यादा जरूरत हो, बेवजह सड़कों पर ना आएं। सरकार की लोगों से ये अपील कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए की है। सरकार की इस अपील को कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए फिल्मी सितारे काफी एहतियातन बरत रहे हैं। ये सितारे बहुत कम अपने घर से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shruti haasan - फोटो : social media
इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिेनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने खुलासा किया है कि कोरोना वायरस के चलते उनका पूरा परिवार अलग हो गया है। जी हां, श्रुति हासन ने कहा है कि वह, उनकी बहन, उनकी मां और पिता, ये चारों इस समय अलग-अलग रहकर क्वारंटाइन हो रहे हैं। श्रुति हासन ने हाल ही में मुंबई मिरर से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनका परिवार हाल ही में विदेश यात्रा से लौटा है। वहां से वापस आने के बाद उनका पूरा परिवार ने एहतियातन बरते हुए खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
shruti haasan - फोटो : file photo
श्रुति हासन ने कहा कि वह और उनकी मां सारिका मुंबई में अलग-अलग फ्लैट में रह रही हैं। वहीं उनके पिता कमल हासन और उनकी छोटी बेटी अक्षरा चेन्नई के अलग-अलग फ्लैट में रहे हैं। श्रुति ने कहा, 'मैं हमेशा से ही अकेले रही हूं तो उसमें कुछ नया नहीं है, लेकिन मुश्किल ये है कि अब घर से बाहर जाने का कोई विकल्प नहीं है और लगातार बढ़ता डर। इस बार लोगों ने पिछले कुछ दिनों से ही गंभीरता से लिया है. 

4 of 5
Shruti Haasan - फोटो : file photo
श्रुति हासन ने आगे कहा कि, शुक्र है कि जब तक मैं लौटी हूं तब तक सभी शूटिंग कैंसिल हो चुकी थीं। मेरे पूरे परिवार ने इस समय खुद को सबसे अलग कर लिया है। मेरी मां और मैं मुंबई में हैं, लेकिन अलग-अलग अपार्टमेंट में, वहीं पापा और मेरी बहन अक्षरा चेन्रई में हैं लेकिन वह दोनों भी अलग-अलग घर में हैं। हम सब ने इस दौरान यात्रा की है और इसलिए एक साथ रह कर क्वारंटाइन करने का कोई फायदा नहीं है। मुझे लगता है कि लोगों को भी ऐसा ही फैसला लेना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shruti haasan
गौतरलब है कि श्रुति हासन का पूरा परिवार 10 दिन पहले विदेश यात्रा से लौटा है। जिसके चलते सभी ने खुद को अलग-अलग क्वारंटाइन करने का फैसला किया है। वहीं श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट साझा करते खुद क्वारंटाइन होने के बारे में लिखा। वहीं कमल हासन के परिवार के अलावा इन दिनों अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी खुद को क्वारंटाइन किया हुआ है। सोनम कपूर ने खुद को लंदन से बाद आने के बाद क्वारंटाइन करने का फैसला किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें