Saaho Movie Prabhas bike
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना क्राइसिस चैरिटी का गठन साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए किया गया है। प्रभास की ओर से फिल्म इंडस्ट्री को 50 लाख रुपये दान देने का खुलासा चिंरजीवी ने बयान जारी करके किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'प्रभास ने सीसीसी को 50 लाख रुपये दान किए हैं। इससे पहले प्रभास ने बीते गुरुवार को 3 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में और 50-50 लाख रुपये आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए हैं।