कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक 1200 लोग चपेट में आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की थी कि मुश्किल की इस घड़ी में साथ आएं और पीएम केयर्स फंड में दान करें। इस बीच बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए और राहत का हाथ बढ़ाया। आगे की स्लाइड में देखिए किसने कितने करोड़ दिए।
विज्ञापन
2 of 13
PM Modi And Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
अक्षय कुमार ने पीएम की इस अपील के बाद 25 करोड़ रुपये का दान दिया। जिसके बाद पीएम मोदी से लेकर सोशल मीडिया पर सभी ने उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
3 of 13
भूषण कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 11 करोड़ की राशि दान की। इसके अलावा टी सीरीज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भी एक करोड़ की राशि दी है।
4 of 13
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने देश को सहायता राशि देने का एलान किया है। अभिनेत्री ने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये का दान दिया है।
विज्ञापन
5 of 13
suniel shetty
- फोटो : social media
सुनील शेट्टी जरुरतमंदों को खाना और सैनिटाइजर जैसी चीजें पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए सुनील शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' नाम की संस्था के जरिए मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 13
salman khan
- फोटो : Social Media
हाल ही में सलमान खान ने फिल्म सिटी के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों को लॉकडाउन के वक्त आर्थिक सहायता देने का जिम्मा उठाया है। इसके अलावा वो अपने स्टाफ की भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 13
anushka virat
- फोटो : social media
देश के पावरफुल कपल कहे जाने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने राहत कोष में दान किया। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कितनी राशि दी है। इंडस्ट्री के एक सूत्र के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कुल तीन करोड़ रुपये का दान दिया है। ये राशि पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए है।
8 of 13
varun dhawan
- फोटो : social media
वरुण धवन ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। वरुण ने 55 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस धनरााशि में उन्होंने 25 लाख रुपये महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड और 30 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दिए हैं।
9 of 13
Sabyasachi Mukherjee
- फोटो : file photo
सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने एक करोड़ रुपए पीएम केयर्स फंड में देने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख दिया है।
10 of 13
पीएम मोदी, कार्तिक आर्यन
- फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ दान किया है। एक पोस्ट के जरिए कार्तिक ने इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी भारतवासियों से अपील की कि सभी अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें।
11 of 13
Randeep Hooda
- फोटो : amar ujala mumbai
रणदीप हुड्डा ने अपने अपने पार्टनर और उद्यमी जय पटेल के साथ मिलकर कोरोना वायरस से उपजे संकट से उबरने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति राहत निधि में एक करोड़ रुपये का दान दिया है।
12 of 13
Manish Paul
- फोटो : Instagram
मनीष पॉल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने 20 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में जमा कराए हैं। उन्होंने लिखा- 'मेरी ओर से 20 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दिए। यह समय है जब सबके साथ हों।'
ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार का धन्यवाद किया कि उन्हें मदद का मौका मिला। हालांकि ऋतिक ने नहीं बताया कि उन्होंने कितनी राशि दी है। ऋतिक ने लिखा- 'मेरा आदित्य ठाकरे को आभार और महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे सेवा का यह मौका दिया है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार मदद के लिए आगे आएं'।