फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग लड़ने के लिए फिर आगे आए अक्षय कुमार, महामारी से निपटने के लिए मुंबई पुलिस को दिया ये तोहफा

Sun, 02 Aug 2020 03:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना वॉरियर्स की हर संभव मदद कर रहे हैं। अक्षय इस महामारी से जंग लड़ने के लिए लोगों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस से जंग लडने के लिए मुंबई पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही हैं। मुंबई पुलिस की भी अक्षय कुमार हमेशा मदद करते रहे हैं। एक बार फिर से अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस की मदद की है। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को बेहद खास तोहफा दिया है। उन्होंने पुलिस को तोहफे के तौर पर फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस दी। इस डिवाइस के जरिए कोविड-19 के लक्षणों का जल्द पता किया जा सकता है। मुंबई पुलिस को तोहफा देने की जानकारी महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार की एक तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में अक्षय कुमार मुंबई पुलिस के अधिकारी को फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता की इस तस्वीर को साझा करते हुए आदित्य ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, 'आज अक्षय कुमार जी ने मुंबई पुलिस को फिटनेस-हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस सौंपे। यह ऑक्सीजन की लगातार रीडिंग, बॉडी टेम्प और हार्ट रेट के बारे में बताता है और कोविड-19 से लड़ाई में मददगार है। पिछले महीने, अक्षय जी ने नासिक पुलिस को तोहफा दिया था।'
 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। उनके कई फैंस इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर परम बीर सिंह को कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स तोहफे में दिए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की काफी तारीफ भी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए अक्षय कुमार हमेशा से आगे रहे हैं। वह हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की थी। इसके अलावा अक्षय कुमार बीएमसी को भी कई तरह से मदद दे चुके हैं। आखिरी बार अक्षय कुमार फिल्म गुड न्यूज में नजर आए थे। 

पढ़ें: टीवी की ये आठ दादियां हैं काफी मशहूर, एक्टिंग में दी अच्छे-अच्छों को मात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें