जिस एक बात से मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मामले में पूरी तरह इंकार करती रही है, बिहार पुलिस ने उसी में इस मामले का असली एंगल खोल निकाला है। ये मामला है सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का और रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने इस मामले से जुड़े सारे सबूत कथित तौर पर नष्ट कर दिए हैं। बिहार पुलिस ने इस मामले में अब दिशा सालियान के घर वालों से पूछताछ करने का फैसला किया है।