कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1600 के पार हो गई है, जबकि 38 लोग मर चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लिए पूरे भारत को लॉकडाउन किया है। ऐसे में सरकार ने लोगों से बेवजह घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है।