फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: सितारे ऐसे बिता रहे अपना क्वारंटीन टाइम, रणवीर-दीपिका और मिलिंद- अंकिता का प्यार दिल जीत लेगा

Mon, 23 Mar 2020 07:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी दुनिया कोरोना वायरस की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही साथ कई बॉलीवुड सितारे भी सेल्फ आइसोलेशन और क्वारंटीन में चले गए हैं। शूट और बाकी कामों में काफी व्यस्त रहने वाले सितारे अब सोशल मीडिया पर अधिक वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में आपको दिखाते हैं कि आपके चहेते सितारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कैसे वक्त बिता रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर सिंह अक्सर इंस्टग्राम पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर रणवीर ने दीपिका के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर- दीपिका की तस्वीर काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणवीर अक्सर दूसरे सितारों की तस्वीरों पर भी मजेदार कमेंट करते रहते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रोशन के बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
ग्रीक गॉड के नाम से फेमस ऋतिक रोशन सेल्फ आइसोलेशन का वक्त अपने बच्चों के साथ बिता रहे हैं। ऐसे में ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में ऋतिक के दोनों बच्चे अपने पालतू कुत्ते के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही टेबल पर एक किताब भी रखी आ रही हैं।
 

4 of 6
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
अभिनेत्री मौनी रॉय अपने इस खास वक्त को कुकिंग करते हुए बिता रही हैं। हाल ही में मौनी ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। वहीं अब नए पोस्ट में मौनी फार्म से ही पुदीना लेती दिखाई दी रही हैं। इसके साथ ही मौनी की टोकरी में कुछ छोटे छोटे टमाटर भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि मौनी प्रकृति के साथ वक्त बिताते नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
मिलिंद सोमन और अंकिता - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन सेल्फ आइसोलेशन के छठवें दिन को अपनी पत्नी अंकिता के साथ वक्त बिता रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि मिलिंद को उनकी पत्नी अंकिता हेड मसाज कर रही हैं। वहीं कैप्शन में मिलिंद ने बताया है कि वो बालों में नारियल तेल की मालिश करवा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपना क्वारंटीन वक्त भी काफी अनोखे अंदाज में बिता रही है। अनन्या पांडे अपनी नई तस्वीर में एक दम तैयार नजर आ रही हैं और कैप्शन में बता रही हैं कि वो सज धज कर अपने लिविंग रूम में जा रही हैं। अनन्या के इस अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें