हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों नानवती अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में वह और उनके परिवार में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। यह तीनों भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह फैंस के लिए लगातार तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं।