हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व अनुष्का के पति विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी ब्रांड्स के मामलों में नंबर वन बन गई है। इस मामले में इस जोड़ी ने अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना और रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की जोड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है। टैम एडेक्स (TAM Adex) की रिपोर्ट के अनुसार इस साल के मध्य तक इस जोड़ी ने टीवी के 26 फीसदी विज्ञापनों पर अपना कब्जा कर रखा है, जिसमें 16 ब्रांड्स शामिल है।