देश में इस वक्त जितना ज्यादा खतरा कोरोना वायरस का है उससे कहीं ज्यादा खतरा इसे लेकर फैलने वाली अफवाहों से है। सोशल मीडिया पर इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों की बाढ़ आ चुकी है। बिना जानकारी के लोग एक दूसरे से इन डरावनी अफवाहों को शेयर करने में जरा भी नहीं हिचकते। लेकिन जब इस तरह की हरकत कोई पढ़ा-लिखा शख्स करता है तो स्थिति भयावह हो जाती है। हाल ही में कुछ इस तरह की गलती सेलिब्रेटी साहिल खान कर बैठे, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।