अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक मशहूर कविता पढ़ते नजर आए हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना संकट में एकजुट होने की अपील की है। बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। इसमें वह कहते हैं, 'रुके न तू, धनुष उठा प्रहार कर, तू सबसे पहला वार कर, अग्नि सी धधक-धधक, हिरण सी सजग-सजग, सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर, रुके न तू थके न तू, झुके न तू थमे न तू, सदा चले थके न तू, रुके न तू झुके न तू। ये शब्द मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे और लोगों का मनोबल बढ़ाया था। ये कविता उन्होंने उस समय लिखी थी, जब देश कई सारी चुनौतियों का सामना कर रहा था।'