फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie Vs War2: मेगा बॉक्स ऑफिस क्लैश पर भी चादर ताने सो रहे ऋतिक के फैंस, बोले- 'वॉर 2 पहले ही ब्लॉकबस्टर है'

Sat, 05 Apr 2025 09:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mega Clash of Coolie Vs War 2: इस साल अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' और 'कुली' के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। दोनों फिल्में एक ही तारीख को रिलीज हो रही हैं। जानते हैं इस पर नेटिजन्स क्या कह रहे हैं?
विज्ञापन
1 of 5
'वॉर 2'- 'कुली' - फोटो : एक्स-@Itsviveksay
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन की फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से होगा। हाल ही में 'कुली' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर अपडेट दिया। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' भी रिलीज होगी। इस मेगा क्लैश में कौन सी फिल्म बाजी मारेगी यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल जान लेते हैं कि बॉक्स ऑफिस के इस महामुकाबले पर नेटिजन्स क्या कह रहे हैं?

Coolie VS War2: रजनीकांत की 'कुली' को लेकर आया बड़ा अपडेट, 'वार 2' के निर्माताओं की बढ़ी चिंताएं
विज्ञापन

2 of 5
कुली-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों सितारों के फैंस का उत्साह चरम पर
'कुली' और 'वॉर 2' के क्लैश की खबर ने सोशल मीडिया पर कॉलीवुड वर्सेज बॉलीवुड की बहस को छेड़ दिया है। सुपरस्टार रजनीकांत और ऋतिक रोशन दोनों के ही फैंस की प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ रजनीकांत के प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। वे थलाइवा की फिल्म के लिए खुशी जता रहे हैं। तो दूसरी तरफ ऋतिक के फैंस भी कम नहीं पड़ रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
वॉर 2 में नजर आएंगे ऋतिक - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन के प्रशंसक हैं आश्वस्त
रजनीकांत जैसे सुपरस्टार की फिल्म से मुकाबले के बावजूद ऋतिक के फैंस के चेहरे पर शिकन तक नहीं है। अधिकांश यूजर्स की प्रतिक्रिया सकारात्मक आ रही है और वे आश्वस्त हैं कि वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। कुछ नेटिजन्स ने तो 'वॉर 2' के ब्लॉकबस्टर होने का दावा तक कर दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स इस क्लैश को अनावश्यक बता रहे हैं। जानते हैं क्या कह रहे हैं यूजर्स....

4 of 5
जूनियर एनटीआर-वॉर 2 - फोटो : एक्स
अयान मुखर्जी ने संभाला है निर्देशन का जिम्मा
फिल्म 'वॉर 2' 2019 में आई ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर 'वॉर' की अगली कड़ी है। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर इस बार दो-दो हाथ करते दिखेंगे। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और एडवेंचर देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अयान मुखर्जी ने संभाला है। ऋतिक रोशन के फैंस ने 'वॉर' फिल्म के कलेक्शन का हवाला देते हुए 'वॉर 2' के भी सुपरहिट होने की उम्मीद जताई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन थ्रिलर फिल्म है 'कुली'
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। दोनों फिल्मों के क्लैश पर कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि वक्त आने पर ही पता चलेगा, कौन जीता। कुछ यूजर्स अयान मुखर्जी के निर्देशन पर कम भरोसा जता रहे हैं और वे रजनीकांत की 'कुली' के बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रहे हैं।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें